THURSDAY 01 MAY 2025
Advertisement

लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- 'देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की'

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।

Created By: NMF News
27 Dec, 2024
10:43 AM
लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- 'देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की'
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।

उनके सहयोग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता - लालू प्रसाद यादव


पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि, “मुझे उनके मंत्रिमंडल में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जब मैं रेल मंत्री था, तो मनमोहन सिंह ने मेरा बहुत सहयोग किया। उनके सहयोग को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। वो हमेशा मेरी मदद के लिए आगे रहे।”

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, “जैसे ही मुझे मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे गहरा आघात पहुंचा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो। इसके अलावा, उनके परिवार को भी शक्ति मिले कि वो इस दुख को सहन कर सके।”

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रेलवे का किराया कम किया गया था। उनके नेतृत्व में देश ने बहुत ही उन्नति की। हर क्षेत्र में भारत ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा। वो 10 सालों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे और इन दस सालों में उन्होंने देश के विकास को एक नया आकार दिया। वो पूरी दुनिया में अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते थे। आज ऐसी स्थिति में जब देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, तो वो हम सभी को छोड़कर चले गए। वो हमें बहुत ही याद आएंगे।

Input: IANS
लाइव अपडेट
Advertisement
Captain (Dr.) Sunaina Singh का ये Podcast आपकी जिंदगी में Positivity भर देगा !
Advertisement