मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “संविधान निर्माता, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा कहा था कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वो समान नागरिक संहिता के दिशा में काम करे। वो संविधान का हिस्सा है और हर सरकार का कर्तव्य है कि वो इसे लागू करने की दिशा में कदम उठाए। लेकिन, कांग्रेस पार्टी ने पिछले 75 सालों में इस दिशा में कोई पहल नहीं की, अब शुरुआत हो रही है। कई राज्यों ने इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं।”
-
न्यूज18 Dec, 202405:05 PMधर्म के आधार पर आरक्षण ना ही हमारा संविधान स्वीकार करता है और ना ही समाज: मुख्तार अब्बास नकवी
-
न्यूज17 Dec, 202407:37 PMसंविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हुई बहस देश के युवाओं के लिए शिक्षाप्रद होगी। इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया है और किसने नहीं।
-
न्यूज16 Dec, 202403:00 PM'राष्ट्रीय ध्वज और संविधान का अपमान करने वाले हमें संविधान का पाठ पढ़ा रहे हैं': मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बांग्लादेश की आजादी का जिक्र करते हुए इंदिरा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज 16 दिसंबर है, जो बांग्लादेश का लिबरेशन डे है। हमारी बहादुर नेता इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बनाया था और देश की शान पूरी दुनिया में बढ़ाई थी। आयरन लेडी रही इंदिरा गांधी ने ऐसा करके दिखा दिया था कि हमारे देश के नजदीक जो भी आएगा, उसकी खैर नहीं। लेकिन आज बांग्लादेश के जैसे हालात हैं, सरकार के लोग उसे आंख खोल कर देखें और वहां के अल्पसंख्यकों को बचाने का प्रयास करें।
-
न्यूज14 Dec, 202405:01 PMसंविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के नहीं बन सकता था"
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में हमें बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्श स्पष्ट रूप से दिखते हैं। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान के पुराने वक्त और समाज व्यवस्था की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि जैसे पहले हिंदुस्तान को चलाने का तरीका था, वैसे ही आज भी कुछ लोग उसी तरह से देश को चलाना चाहते हैं।
-
न्यूज13 Dec, 202403:47 PMसंसद में प्रियंका गांधी ने बोला कुछ ऐसा, हक्के बक्के रह गए पीएम मोदी
Priyanka Gandhi First Speech: वायनाड से सांसद चुनी जाने के बाद लोकसभा में प्रियंका गांधी ने दिया अपना पहला भाषण। भाषण में उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए दिए कई विवादित बयान।